Monday , 8 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने किया अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री की वित्त वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा के अनुसार जिले में अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारम्भ सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में जिला कलेक्टर पी.सी. पवन के द्वारा बच्चों को दूध पिलाकर किया गया।

Annapurna Milk Scheme District collector inaugaration
इसी के साथ ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारम्भ किया गया। जिसमें जिले के राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक तथा संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसों सहित 1104 विद्यालयों के लगभग एक लाख छः हजार छात्र-छात्राओं को दूध पोषाहार पिलाया गया। विद्यालयों में दूध पोषाहार पिलाए जाने से राज्य सरकार का ध्येय ‘सेहत का गिलास-हर बच्चे के हाथ” साकार होता नजर आया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने बच्चों की सेहत के सुधार के लिये कई सारी योजनाएं चला रखी है। जिनमें आज आरंभ की गई अन्नपूर्णा दूध योजना महत्वपूर्ण है। जहां सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षकों द्वारा अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास पर बल दिया जाता है। वहीं इस योजना के द्वारा बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने का प्रयास शुरू किया गया है। विद्यालयों में दूध पोषाहार मिलने से बच्चे शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित होंगे और वे शिक्षा से वंचित नहीं होंगे।
अन्नपूर्णा दूध योजना के तहत जिले में आठवीं तक के विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन बार दूध दिया जाएगा। योजना के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सप्ताह में तीन बार 150 एम.एल. तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को 200 एम.एल. दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। मिड-डे मील योजना अन्तर्गत अन्नपूर्णा दूध योजना को प्रारम्भ करने का प्रमुख उद्देश्य राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के नामांकन, उपस्थिति में वृद्धि, ड्रॉप आउट को रोकना एवं पोषण स्तर में वृद्धि तथा आवश्यक मैक्रों और माईक्रो न्यूट्रिएन्ट्स उपलब्ध करवाया जाना है।
अन्नपूर्णा दूध योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, नगर विकास न्यास के सभापति जगदीश प्रसाद अग्रवाल, सवाई माधोपुर उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकान्त कटारा, सवाई माधोपुर पंचायत समिति की विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) महेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) उत्तरा मेहरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कैलाश गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बी.एल. बैरवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) चन्दशेखर शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मनमोहन दाधीच, जिला उद्योग अधिकारी ताराचन्द जैन, समाजसेवी सुरेशचन्द जैन, जनप्रतिनिधिगण तथा जिला/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !