सवाई माधोपुर जिले में कार्यरत 806 आशा सहयोगिनियों को शुक्रवार को उनके द्वारा किए गए कार्य की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया। 17 लाख 26 हजार 460 रूपये की राशि आशासाॅफ्ट साफ्टवेयर के माध्यम से आॅनलाइन ट्रांसफर की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. टी आर मीना ने बटन दबाकर राशि हस्तांतरित की। सबसे अधिक राशि खंडार के नायपुर की आशा संतोष देवी को 8655, दूसरे नंबर पर तलावडा की सीमा शर्मा को 7065 की राशि का भुगतान किया गया। जिले में 123 आशाएं जीरो परफाॅमिंग रही। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, जिला आशा काॅर्डिनेटर विमलेश शर्मा मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
