Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एण्डा गांव में हुए लड्डूलाल हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड्डूलाल हत्याकांड का वांछित आरोपी दिनेश मीना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा राजवीर सिंह चम्पावत सी.ओ. सिटी सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में राजकुमार मीना थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर के नेतृत्व में आईपीसी में वांछित आरोपी दिनेश कुमार पुत्र गंगाविशन निवासी पाकड़ की ढाणी एण्ड़ा को कल रविवार को को गिरफतार किया गया।

 

घटना का विवरणः- गत दिनांक 02.09.2021 को कैलाशचन्द मीना ने एक रिपोर्ट थाना मलारना डूंगर पर पेश की कि चेतराम, रामनरेश, मानसिंह, जयसिंह, धर्मसिंह, धारासिंह, दिनेश, दिलखुश, ज्ञानसिंह, दीपक, शेरसिंह, फोरीलाल, श्रीफुल, मनकेश, मनराज, प्रहलाद, सुरेश, केदार, बदरीलाल, बाबुलाल, तेजराम पुत्र बदरी मीना, गुल्या, धनराज, तेजबाई और रोशनी आदि लाठीयां, कुल्हाडी, गण्डासी और तलवार लेकर एक बोलेरो जीप और एक ट्रैक्टर से आये और एक साथ उतरकर हमारे घर के अन्दर घुस गए तथा प्रार्थी के परिवार के साथ जान से मारने की नियत से गम्भीर मारपीट की गई व घर के वाहर खड़े लडडू पुत्र रंगा मीना को नीचे गिराकर चेतराम पुत्र हनुमान मीना ने बोलेरो गाड़ी को तथा मानसिंह पुत्र मनफुल ने ट्रैक्टर को लडडू के उपर चढ़ा दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर घायल ने उपचार के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया आदि।

 

Wanted accused of Laddulal murder case in Enda village arrested in malarna dungar sawai madhopur

 

इस मामले पर प्रकरण संख्या 248/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 341, 302, 307, 452 आईपीसी में थाना मलारना डूंगर पर दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। गौरतलब है की गंगाविशन, हनुमान, रामनरेश, चेतराम निवासीयान पाखल की ढाणी एण्डा थाना मलारना डूंगर को पूर्व में गत दिनांक 04.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है तथा शेष आरोपी घटना के समय से ही फरार हैं। जिनकी तलाश जारी हैै। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में राजकुमार मीना थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर, दिलीप हैड कांस्टेबल,  तेजराम सिंह कांस्टेबल, भवानी शंकर कांस्टेबल, गोविन्द कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल, धर्मेन्द्र कांस्टेबल आदि शामिल रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !