Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लूट करने का एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

खंडार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी धर्मु उर्फ गोत्तम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल डौरिया वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण के निकटतम सुपरविजन में भगवान लाल थानाधिकारी के नेतृत्व मे थाना खण्डार पर दर्ज मुकदमा 159/2022 धारा 394 आईपीसी में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतू टीम गठित की गई।

 

 

गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मु उर्फ गोत्तम पुत्र चिरंजी लाल निवासी छाण खण्डार को मुखबिर की सूचना पर छाण बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी धर्मू उर्फ गोत्तम की निशादेही से प्रार्थी का मोबाईल आरोपी के रिहायशी मकान से बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। आरोपी से देशी कट्टा व माल मशरूका राशि रूपये बरामद के प्रयास जारी है।

 

One accused of robbery arrested in khandar, mobile recovered

 

घटना क्रमः- गत दिनांक 20 अप्रेल 2022 को रामसहाय पुत्र किशन लाल निवासी छाण थाना खण्डार के द्वारा थाना खण्डार पर मामला दर्ज कराया गया था कि प्रार्थी लालसोट से अपनी पिकअप में सब्जियां भरकर श्योपुर ले जा रहा था। वह करीब रात 2 बजे अपने गांव छाण में चाय पीने रुक गया था। चाय पीकर छाण से रवाना हुआ तो छाण गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर धर्मकांटे के पास अप्रार्थीगण धर्मु पुत्र चिरंजी मालीनिवासी छाण, राहुल हरिजन निवासी छाण और एक -दो अन्य साथी पिकअप के सामने आ गये और पिकअप को रुकवा दिया तथा देशी कट्टा हथियार दिखाकर मारपीट कर एक मोबाइल तथा पैन कार्ड और 32 हजार रूपये छीन कर भाग गये। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवान लाल थानाधिकारी खण्डार, जुगल किशोर सहायक उपनिरीक्षक, भंवर दुलार कांस्टेबल, मुकेश कांस्टेबल और अनिल कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !