रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने पिकअप से बुजुर्ग को टक्कर मारकर हत्या करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। मामला सवाई माधोपुर के रवांजना डूंगर का है। पुलिस ने आरोपी श्योदानपुरा निवासी फोरू लाल उर्फ फोरा मीणा को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग बच्चे को भी निरुद्ध किया गया है। रवांजना डूंगर थाना से आरोपियों की तलाश में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मामले में गत 21 अप्रैल को मृतक के बेटे भरत लाल मीणा निवासी मूई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 20 अप्रैल को उसके पिता प्रभुलाल किसी विवाह समारोह में खाना खाकर घर वापस लौट रहे थे। इस बीच घर के सामने अज्ञात पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी।

जिससे हादसे में पिता की मौत हो गई। जांच के दौरान सामने आया कि श्योदानपुरा थाना इंदरगढ़ के लोग ग्राम मूई का टापरा में जवाहरलाल की बेटी का भात लेकर आए थे। घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते आरोपियों ने पिकअप से प्रभु लाल मीणा के टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कुसुमलता मीणा थानाधिकारी रवांजना डूंगर, पप्पूलाल सहायक उपनिरीक्षक, फकरुद्दीन हैड कांस्टेबल, बलवीर हैड कांस्टेबल, बसराम कांस्टेबल, कलाम कांस्टेबल, राजपाल कांस्टेबल, शीशराम कांस्टेबल और महेन्द्र कांस्टेबल साईबर सैल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया