Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों से प्रतिबन्ध हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ कांग्रेस राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) व रैसला के पदाधिकारियों ने आज शुक्रवार को जिले के चार दिवसीय दौरे पर आये शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का स्वागत करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता, प्रधानाचार्य की समयबद्ध पदोन्नति करने, टीएसपी व नॉन टीएसपी क्षेत्र के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जल्द जारी करवाने, स्टाफिंग पैटर्न की समीक्षा करवाते हुए राज्य के सभी उच्च माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य विषयों हिन्दी व अंग्रेजी के पद स्वीकृत करने, विज्ञान संकाय खोलने, वरिष्ठ अध्यापक के तबादले पर वरिष्ठता विलोपन नहीं करने, सत्र 2012/13 की वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पात्रता सूची मेरिट से बनाने, प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती करने व मॉडल स्कूलों का समयावधि कम करने सहित विभिन्न मांगों के समाधान हेतु ज्ञापन दिया।
Memorandum submitted to Education Minister regarding various demands including removal of ban on transfers of third grade teachers
शिक्षा मंत्री ने संघों की सभी मांगो को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में शिक्षक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमलेश मीना, रैसला जिलाध्यक्ष किरोड़ी लाल मीना, रैसटा जिलाध्यक्ष विमल चन्द मीना राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष तेजसिहं जाट, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के जिलाध्यक्ष मेघराज मीना, देवी लाल मीना, ओम प्रकाश मीना, गोविन्द प्रसाद स्वर्णकार, सीपी वर्मा, रामोतार मीना, इरफान खान, विशाल चौधरी, मुस्ताक अली और रुपसिहं मीना सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !