Sunday , 7 June 2026
Breaking News

द्वितीय लोक अदालत में रेवेन्यू मामलों की भी होगी सुनवाई

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज सोमवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अतुल कुमार सक्सेना (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने जिले के न्यायिक अधिकारीगण की बैठक ली। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक, फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक व वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।

 

Revenue matters will also be heard in the second Lok Adalat in sawai madhopur

 

जिला प्राधिकरण अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस वर्ष की द्वितीय लोक अदालत में इस बार रेवेन्यू से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की जाएगी तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का आमजन में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने, पक्षकारान को राजीनामा करवाने हेतु प्रेरित कर निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर बैठक में न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सवाई माधोपुर एस.के. पाराशर, न्यायाधीश एमएसीटी पंकज नरूका, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता गुप्ता, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र कुमार ढाबी, न्यायाधीश विशिष्ट न्यायालय पल्लवी शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक सेन, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णा राकेश कांवत तथा सिविल न्यायाधीश अंजना अग्रवाल उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !