उपखंड बामनवास के ग्राम पिपलाई में आग से हजारों का नुकसान हो गया। सजगता के चलते बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

पिपलाई स्टेंड पर चाय की दूकान पर चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर भभक उठा और पास में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लग गई। देखते ही देखते दो अन्य मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई और पेट्रोल होने के कारण तीनों मोटरसाइकिल और समीप की दूकान पर रखे टायर आग की भेंट चढ गए। सिलेंडर में आग लगने के कारण लोग दूर भाग गए। जिस कारण आग से भारी नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने बाद में आग पर काबू पाया। घटना के बाद बामनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया