Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने किया पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा का निरीक्षण

जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने मंगलवार को पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा का निरीक्षण किया। वहीं महापुरा ग्राम पंचायत में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। जिला कलेक्टर ने महापुरा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर ग्रामीणों की ओर से अतिक्रमण हटवाने, सीसी रोड़ बनवाने, खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने, रास्ता खुलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने संबंधी शिकायतों को सुना तथा उनका समाधान किया। 

District collector inspection Chauth ka Barwara Panchayat Samiti Sawai Madhopur

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से महापुरा में 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने महापुरा ग्राम पंचायत की सरपंच हेमलता खण्डेलवाल को सुझाव दिया कि वह अतिक्रमण हटवाने के बाद अतिक्रमण मुक्त भूमि पर पंचायत की ओर से फलदार वृक्षो के पौधे लगवाये। जिससे ग्राम पंचायत को आय भी हो सके। इस सुझाव का जनसुनवाई में उपस्थित ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर की ओर से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
जनसुनवाई में चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड अधिकारी युगान्तर शर्मा, चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के विकास अधिकारी बृजलाल मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. टी.आर. मीना तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायतीराज विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ की समीक्षा की एवं नवीन पंचायत समिति भवन निर्माण कार्य की निविदा निर्णित कराने एवं अविलम्ब कार्य शुरू करवाने के चैथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के विकास अधिकारी को निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारी बृजलाल मीना को प्रधानमंत्री आवास योजना में अपूर्ण रहे कार्यो को जल्द पूर्ण कराने एवं नये लक्ष्यों के अनुसार अविलम्ब स्वीकृती जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास अधिकारी को चैदहवें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, सांसद विकास कोष, विधायक विकास कोष के सभी कार्यो को अविलम्ब पूर्ण कराकर पूर्णता प्रमाण पत्र जमा कराने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड अधिकारी युगान्तर शर्मा भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !