Sunday , 7 June 2026
Breaking News

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में कल मनाया जाएगा समर्पण दिवस

युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी की याद में शुक्रवार को स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन सवाई माधोपुर पर 4:30 बजे से 6:30 बजे तक समर्पण दिवस मनाया जाएगा, जहां पर सभी श्रद्धालु भक्त एकत्रित होकर बाबा हरदेव सिंह जी को स्मरण करेंगे और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर पूर्ण सकारात्मकता एवं समर्पण के साथ चलने के संकल्प को दोहराएंगे। प्रज्जवल प्रजापति
मीडिया सहायक ने बताया की संत निरंकारी सत्संग भवन सवाई माधोपुर पर 4:30 बजे से 6:30 बजे तक समर्पण दिवस मनाया जाएगा।

 

बाबा हरदेव सिंह जी ने 38 वर्षों तक निरंकारी मिशन की बागडोर संभाली

 

उन्होंने बताया की बाबा हरदेव सिंह जी का दिव्य सर्वप्रिय स्वभाव व उनकी विशाल अलौकिक सोच, मानव कल्याण को समर्पित थी। उन्होंने पूर्ण समर्पण, सहनशीलता एंव विशालता वाले भावों से युक्त होकर ब्रह्मज्ञान रूपी सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया और विश्व बन्धुत्व की परिकल्पना को वास्तविक रूप प्रदान किया। उन्होंने ने 38 वर्षों तक सत्गुरू रूप में निरंकारी मिशन की बागडोर संभाली। उन्होंने आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए भी अनेक कार्यों को रूपरेखा प्रदान की, जिनमें मुख्यतः रक्तदान, ब्लड बैंक का गठन, नेत्र जांच शिविर, वृक्षारोपण अभियान और स्वच्छता अभियान आदि के आयोजन का बहुमूल्य योगदान रहा।

 

Tomorrow will be the samarpan diwas in the memory of Nirankari Baba Hardev Singh in sawai madhopur

 

मार्गदर्शक के रूप में मानवता को सत्य का मार्ग दर्शाते रहे

 

बाबा हरदेव सिंह को मानव मात्र की सेवाओं में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए देश-विदेश में सम्मानित भी किया गया। उन्हें 27 यूरोपीय देशों की पार्लियामेंट ने विशेष तौर पर सम्मानित किया और मिशन को पसंयुक्त राष्ट्र (यू.एन.) का मुख्य सलाहकार भी बनाया गया। साथ ही विश्व में शांति स्थापित करने हेतु अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया। सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज बाबा हरदेव सिंह जी कि सिखलाईयों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि बाबा जी ने अपना संपूर्ण जीवन ही मानव मात्र की सेवा में अर्पित कर दिया। मिशन का 36 वर्षों तक नेतृत्व करते हुए उन्होंने प्रत्येक भक्त को मानवता का पाठ पढ़ाकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया बाबा जी ने जीवन के हर क्षेत्र में सदैव सर्वशक्तिमान निरंकार की इच्छा पर विश्वास करने पर बल दिया सत्गुरू माता जी अक्सर कहते है कि हम अपने कर्म रूप में एक सच्चे इंसान बनकर प्रतिपल समर्पित भाव से अपना जीवन जीयें।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !