Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जयपुर-मुंबई ट्रेन से गिरे युवक के कटे दोनों पैर

 

सवाई माधोपुर हम्मीर पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर जयपुर-मुंबई रेलगाड़ी से गिरने स़े एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, जीआरपी पुलिस ने गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक जयपुर-मुंबई ट्रेन से कोटा जा रहा था। तभी सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के समीप हम्मीर पुल के नीचे वह ट्रेन से नीचे गिर गया जिससे युवक के दोनों पैर कट गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जीआरपी पुलिस को दी।

 

Youth fell from Jaipur-Mumbai train in sawai madhopur rajasthan

 

 

जीआरपी पुलिस ने गंभीर घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां फिलहाल घायल का उपचार जारी है। युवक की पहचान सोहन लाल उर्फ सोनू (25) पुत्र मेघाराम निवासी जयपुर के रूप में हुई है। वह मार्बल टाइल्स लगाने के कार्य करता है। सोमवार को युवक जयपुर-मुंबई ट्रेन से जयपुर से कोटा जा रहा था। इसी बीच यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उधर घटना के बाद हम्मीर पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे पुल पर जाम लग गया। जाम में वाहन फंस गए, जिन्हें यातायात पुलिस ने बड़ी मुश्किल से निकाला।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !