Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाल श्रम समाज के लिए एक अभिशाप : श्वेता गुप्ता

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता द्वारा आज शनिवार को ईंट-ईंट से राष्ट्र का निर्माण अभियान के तहत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड परिसर हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया की राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार ईंट-ईंट से राष्ट्र का निर्माण अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

उन्होंने शिविर में उपस्थित बच्चों व आमजन को बताया की बाल श्रम एक ऐसा खतरा है जो लंबे समय से बेरोकटोक जारी है। बाल श्रम की वजह से स्कूल जाने की उम्र में बच्चों को काम पर जाना पड़ता है, जिससे उनके वर्तमान के साथ-साथ भविष्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

 

Child labor is a curse for the society - Shweta Gupta

 

बाल श्रम हमारे समाज के लिए एक अभिशाप की तरह है।  उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा अपने निर्णय रणधीर सिंह बनाम भारत संघ में यह सिद्धांत प्रतिपादित किया है कि समान कार्य के लिए समान वेतन भारत के संविधान में परिभाषित नहीं किया, लेकिन संविधान के अनुच्छेद में भारत के नागरिकों को संघ और संगठन के तहत समान काम के लिए समान वेतन लक्ष्य प्राप्ति के लिए गारंटी प्रदान की गई है।

 

इसके अलावा जिला प्राधिकरण सचिव ने गुड टच-बेड टच आदि के बारे में शिविर में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महेश तेजवाल स्काउट सचिव, कमलेश शर्मा सहायक सचिव स्काउट तथा महावीर प्रसाद जैन स्काउट कार्यालय सहायक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !