Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने प्रेम देवी को दिया सहारा 

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आमजन को स्वास्थ्य का संबल दे रही है। इस योजना में अब 5 की जगह 10 लाख तक के कैशलैस उपचार की सुविधा दी जा रही है। जानकरी के अनुसार सवाई माधोपुर जिले के रानीला गांव की रहने वाली 45 वर्षीय प्रेम देवी की गत दिनों गिरने से कमर की हड्डी टूट गई थी। परिवार के लोग उन्हें जिले के निजि एपेक्स अस्पताल लेकर आए।

 

 

अस्पताल प्रशासन ने परिवारजनों को बताया कि प्रेम देवी की टूटी हड्डी का ऑपरेशन करना होगा, साथ ही डॉक्टर ने बताया कि उनके परिवार का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जुड़ा हुआ है तो उनका ऑपरेशन बिना किसी खर्च के निजी अस्पताल में हो सकता है। परिजनों की सहमति के बाद डाॅक्टर ने प्रेम देवी का सफल ऑपरेशन किया। प्रेम देवी अब बिल्कुल ठीक हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उन्होंने और उनके बेटे ने राज्य सरकार का धन्यवाद जताते हुए कहा कि गरीब और निर्धन वर्ग के लिए सरकार की यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।

 

Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme supported Prem Devi in sawai madhopur

 

क्योंकि उनके पति पेशे से मजदूर हैं और ऐसे ऑपरेशन तथा उपचार करवाने की हमारी हिम्मत नहीं है पर योजना के बदौलत हम निजि अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ इलाज करवा पाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले में कुल 17 राजकीय एवं 16 निजी अस्पताल इस योजना से संबंध है जहां इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में जुड़ने वाले परिवारों को 10 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा, 5 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा एवं परिवार की महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन मिलेगा।

 

 

सीएमएचओ ने बताया कि सभी परिवार 31 मई से पहले पाॅलिसी को रिन्यू करवाएं एवं जो परिवार शुल्क वाली श्रेणी में आते हैं वे भी 850 रूपये का प्रीमियम जमा करवाकर अगले एक साल के लिए योजना में अपने परिवार का पंजीकरण करवा सकते हैं। योजना में कोई भी परिवार अपना रजिस्ट्रेशन नजदीकी ई-मित्र से अथवा स्वयं अपनी एसएसओ आईडी से करवा सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !