रणथंभौर रोड़ स्थित चूल्हा रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने लगाई आग, मामला हुआ दर्ज

रणथंभौर रोड़ स्थित रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने लगाई आग, बीती रात करीब 1:30 बजे से 2 बजे के बीच की बताई जा रही घटना, रात में रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर पेट्रोल डालकर लगाई आग, रेस्टोरेंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना की वारदात, कलामुद्दीन पुत्र शब्बीर निवासी विज्ञान नगर सवाई माधोपुर ने 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद रिपोर्ट कराई दर्ज, पीड़ित कलामुद्दीन ने पार्षद फुरकान अली, इरफान गोल्डन, इन्द्रराज जाट, अजय जाट, केदार जाट, बब्बू जाट, आनन्द जाट, लाला जाट, सिकन्दर जाट और हनुमान जाट के खिलाफ मामला कराया दर्ज, पीड़ित की रिपोर्ट के अनुसार आगजनी से 20 लाख का सामान जलकर हुआ खाक, पुलिस आरोपियों को थाने लाकर कर रही पूछताछ, कोतवाली थानाधिकारी चंद्रभान सिंह ने सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को सौंपी जांच।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया