गत दिनों से रणथम्भौर रोड़ स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य द्वार प्रशासन द्वारा बंद कर दिया था। जिससे मंदिर में आने वाले भक्तों को दर्शन करने में काफी परेशानी हो रही है।

उक्त समस्या को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना ने स्थानीय विधायक दीया कुमारी से जयपुर कार्यालय में मिलकर बताया कि प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा पर अमरेश्वर मंदिर में भजन संध्या और विशाल भंडारे सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जिस में दूर-दूर से हजारों की संख्या में भक्त आते हैं।
समस्या सुनने के बाद विधायक दीया कुमारी ने जिला कलेक्टर पीसी पवन को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम करते हुए गुरु पूर्णिमा पर मुख्य द्वार खोलने की बात कही। जिस पर कलेक्टर ने उचित व्यवस्था के साथ द्वार खुलवाने का आश्वासन दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया