कोतवाली थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने कार्रवाई करते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मनीष पुत्र लक्ष्मण निवासी उलियाना को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह बताया की एसपी के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत रविवार को आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी मनीष पुत्र लक्ष्मण निवासी उलियाना सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जिसे न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चन्द्रभान सिहं थानाधिकारी थाना कोतवाली, कप्तान सिहं एएसआई, धनराज कांस्टेबल, गोरधन कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया