Thursday , 23 April 2026
Breaking News

प्रदेश में एनिमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत आयोजित होगा शक्ति दिवस

प्रदेश में एनिमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों, किशोर – किशोरियों, प्रजनन उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में एनीमिया की दर को कम करने हेतु राज्य में प्रत्येक माह का प्रथम मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस गतिविधि के आयोजन का उद्देश्य समुदाय व लाभार्थियों में अनीमिया नियंत्रण हेतु स्क्रीनिंग, हिमोग्लोबिन की जांच उपचार तथा अनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इसका आयोजन प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों, राजकीय स्कूलों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी, पीएचसी व राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर शक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। आयोजन विभिन्न विभागों के सहयोग से किया जाएगा। जिले सहित पूरे प्रदेश में माह के प्रथम मंगलवार को शक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा।
Shakti Day will be organized in the state under the Anemia-free Rajasthan program
इसी के तहत मंगलवार 7 जून को शक्ति दिवस आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि आशाओं द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को, 5 से 9 वर्ष तक के स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को, 10 से 19 वर्ष की स्कूल नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं को एवं गर्भवती महिलाओं को एवं धात्री माताओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर मोबिलाइज किया जाएगा।
अनीमिया हेतु स्क्रीनिंग शारीरिक लक्षणों के आधार पर की जाएगी। आशा द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को 1 एमएल आईएफए सिरप पिलाई जाएगी, 5 से 9 वर्ष के स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का आईएफए की गुलाबी गोली खिलाई जाएगी। 10 से 19 वर्ष तक की स्कूल नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा आईएफए की नीली गोली खिलाई जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !