सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती धमूण कलां गांव के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय के शिक्षक लतीफ अली के स्थानांतरण के विरोध में विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। जिससे विद्यालय के सभी अध्यापक बाहर ही खड़े रह गए और विद्यार्थियों की आज की पढ़ाई भी चौपट हो गई।

विद्यार्थियों का कहना है कि उक्त अध्यापक के पढ़ाने से परीक्षा परिणाम हर वर्ष 100 प्रतिशत रहता है। इनका कार्य व व्यवहार बेहद संतुष्टिपूर्ण है। ऐसे में इनका तबादला करना बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। विद्यार्थी अपने शिक्षक का तबादला निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही अभिभावक व ग्रामीण भी शिक्षक का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है की यदि अध्यापक का स्थानांतरण निरस्त नहीं किया गया तो वे आन्दोलन करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया