Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा तथा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के संबंध में की गई कार्यों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविरों में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें उनके विभाग की योजनाओ की सम्पूर्ण जानकारी भी होनी चाहिए।

 

 

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में पड़े अनुपयोगी सामान की नीलामी निर्धारित समयावधि में करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा भी इसकी क्रॉस चैकिंग करवाई जाएगी।

 

Weekly review meeting of essential services held in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उनके ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों के भ्रमण के दौरान पाई गई कमियों एवं अनियमितताओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से उनके विभागीय योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों का संक्षिप्त नोट बैठक में लेकर आने के निर्देश भी प्रदान किए है। जिला कलेक्टर ने सम्पर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए।

 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग आर.सी. मीना, एसई जेवीवीएनएल रामखिलाड़ी मीना, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सलीम खान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !