Thursday , 23 July 2026
Breaking News

उच्च जलाशय निर्माण कार्यों के लिए भूमि हुई आवंटित

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने राजस्थान काश्तकारी नियम, 1955 के नियम 7 के तहत वर्गीकरण परिवर्तित करते हुए राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के अन्तर्गत ग्राम गोठड़ा के चारागाह भूमि में से रकबा 0.10 हैक्टेयर भूमि ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम गोठड़ा के रकबा 0.10 हैक्टेयर किस्म सिवायचक बंजर भूमि चारागाह के लिए आरक्षित ही है। इसी प्रकार ग्राम अलूदा 0.55 हैक्टेयर चारागाह भूमि ईसरदा, दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

 

 

इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम धनसेरा की 0.55 हैक्टेयर सिवायचक बारानी-1 भूमि चारागाह के लिए आरक्षित की है। वहीं ग्राम झनून के 0.10 हैक्टेयर भूमि राजस्थान काश्तकारी नियम, 1955 के नियम 7 के तहत वर्गीकरण परिवर्तित करते हुए राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के अन्तर्गत ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम झनून के 0.10 हैक्टेयर सिवायचक लगानी भूमि आरक्षित की है।

 

 

इसी प्रकार ग्राम उदगांव के 0.10 हैक्टेयर भूमि ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम उदगांव के 0.10 हैक्टेयर सिवायचक बारानी भूमि आरक्षित की है तथा ग्राम मित्रपुरा की 0.10 हैक्टेयर भूमि ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

 

Land allotted for high reservoir construction works in sawai madhopur

 

जिसकी क्षतिपूर्ति के लिए गाम जैतपुर की 0.10 हैक्टेयर सिवायचक गै.मु. बीड भूमि आरक्षित की है। ऐसे ही ग्राम शिवाड़ की रकबा 0.40 हैक्टेयर चारागाह भूमि ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम शिवाड़ की रकबा 0.40 हैक्टेयर सिवायचक लगानी भूमि आरक्षित की है।

 

 

इसी प्रकार ग्राम लाखनपुर के रकबा 0.20 हैक्टेयर भूमि ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम लाखनपुर के रकबा 0.20 हैक्टेयर सिवायचक बंजर भूमि आरक्षित की है तथा ग्राम दतूली के 0.25 हैक्टेयर भूमि ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

 

 

इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम दतूली के रकबा 0.25 हैक्टेयर सिवायचक लगानी भूमि आरक्षित की है तथा ग्राम मोरन की रकबा 0.25 हैक्टेयर भूमि ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम मोरन के रकबा 0.25 हैक्टेयर भूमि आरक्षित की है एवं ग्राम निमोद की रकबा 0.10 हैक्टेयर भूमि ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम निमोद की 0.10 हैक्टेयर सिवायचक लगानी भूमि आरक्षित की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !