Thursday , 23 April 2026
Breaking News

द टाइगर विला पर चल रहे निर्माण कार्यों को रूकवाया

उच्च न्यायालय जयपुर राजस्थान एवं जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर सुरेश कुमार ओला के निर्देश पर उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी हल्का ने आज सोमवार को रणथम्भौर अभ्यारण के एक हजार वर्ग मीटर की सीमा के अन्दर के निर्माण कार्यों की जांच की। इस दौरान उन्होंने ग्राम रामसिंहपुरा के खसरा नम्बर 590, 590/952, 591 के मौके पर पहुंचकर खातेदार निर्मल पंवार पुत्र श्यामलाल व सुबाहू कुमार पुत्र बजरंगलाल द्वारा होटल द टाइगर विला की चार दीवारी ऊंची करने, पॉर्च बनाने, स्वीमिंग पूल निर्माण करवाने सहित अन्य निर्माण कार्य करवाए जा रहे थे।

 

The ongoing construction works on The Tiger Villa stopped in ranthambore

 

इस पर उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर कपिल शर्मा ने मौके पर उपस्थित खातेदार के प्रतिनिधि एवं मिस्त्री ठेकेदार को निर्माण कार्य नहीं करवाने के लिए पाबन्द किया। उन्होंने उपस्थित खातेदार के प्रतिनिधि को होटल निर्माण संबंधित सामग्री को उपयोग में नहीं लेने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित खातेदार के प्रतिनिधि एवं मिस्त्री ठेकेदार के साथ-साथ खातेदार को भी निर्देशित किया कि उच्च न्यायालय जयपुर के आदेश से रणथम्भौर अभ्यारण के एक हजार वर्ग मीटर तक का एरिया नोन कन्टेक्शन जॉन घोषित है। इस क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेन्ट या कोई भी वाणिज्यिक गतिविधि या निर्माण कार्य करवाने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !