Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मो. शाकिर एवं शाहिद जैदी को पीएचडी की उपाधि

जिले के शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी महाविद्यालय के उर्दू विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर मो. शाकिर एवं विभागाध्यक्ष शाहिद जैदी ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले व समाज का नाम रोशन किया है। जिले के मलारना डूंगर निवासी मोहम्मद शाकिर सुपुत्र अलीशेर खान बहलीम ने अहद ए हाजिर के मशहूर अफसाना निगार रतन सिंह की शख्सियत, फन और अदबी खिदमात पर तथा शाहिद जैदी ने इकबाल मजीद – शख्सियत और फन विषय पर अपना शोध किया।
Mo. Shakir and Shahid Zaidi recevied PhD degrees mohanlal sukhadiia university udaipur
दोनों ने ही राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर के उर्दू विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सरवतुन्निसा खान के निर्देशन में अपने शोध विषय सफलतापूर्वक पूर्ण किए।  मोहम्मद शाकिर वर्तमान में शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू के पद पर कार्यरत हैं। पीएचडी की उपाधि हासिल करने पर उनके परिजनों एवं समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनकी इस सफलता पर बधाई दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !