Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बालश्रम उन्मूलन सप्ताह को सफल बनाने के लिए बैठक हुई आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज गुरुवार को जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता द्वारा बालश्रम उन्मूलन सप्ताह (12 जून से 20 जून 2022 तक) के सफल क्रियान्वयन हेतु एडीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में बैठक का आयोजन किया गया।

 

 

बैठक में सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ समारोह-आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान 75 स्थानों पर वर्ल्ड डे अंगेस्ट चाइल्ड लेबर के अवसर पर रालसा जयपुर के निर्देशानुसार 12 जून से 20 जून 2022 तक जिले में बाल श्रमिकों की पहचान कर उन्हें उचित विधिक सहायता, सलाह व परामर्श देने, बाल श्रमिकों को शिक्षा से जोड़ने, बंधुआ मजदूरी, मजदूरों को असमान वेतन का वितरण आदि की विधिक जानकारी प्रदान करने आदि के संबंध में बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह मनाया जाना है।

 

A meeting was held to make Child Labor Eradication Week a success in sawai madhopur

 

सचिव जिला प्राधिकरण ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों कोे बालश्रम, बालश्रम से होने वाले नुकसान और इसके उन्मूलन के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही इस बुराई को समाज से जड़ से खत्म करने पर जोर दिया। जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने प्रतिनिधियों को रालसा द्वारा आश्रित इस सप्ताह में अधिकाधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया और इस सप्ताह को अधिकाधिक सफल बनाने के निर्देश दिए है।

 

 

इस अवसर पर संतोष कुमार निरीक्षक आरपीएफ सवाई माधोपुर, लादूराम उप निरीक्षक जीआरपी एसएचओ सवाई माधोपुर, कालूराम मीना सहायक निदेशक बाल अधिकारिता सामाजिक न्याय विभाग, अरविंद सिंह डायरेक्टर चाइल्ड लाईन सवाई माधोपुर और श्वेता गर्ग अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सवाई माधोपुर आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !