मलारना डूंगर में सैयद फाउंडेशन ग्रुप ने हज यात्रियों का मुहँ मीठा करवाकर शुक्रवार को उन्हे विदा किया। सैयद फाउंडेशन ग्रुप के सैयद मोअज्जम अली ने जानकारी देते हुए बताया की हज यात्रा पर जाने वाले बुनियाद पठान और जाहिद खान का सैयद फाउंडेशन अध्यक्ष मोअज्जम शाहिद के नेतृत्व में मलारना डूंगर में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

वहीं सैयद ने मुहँ मीठा करवा कर हज यात्रा की मुबारकबाद दीं। साथ अपने वतन हिंदुस्तान के लिए अमन, प्यार, मोहब्बत, भाईचारा की दुआ के लिए कहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया