Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला परिषद के सीईओ अभिषेक खन्ना ने बामनवास पंचायत समिति का किया औचक निरीक्षण

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज मंगलवार को बामनवास पंचायत समिति का औचक निरीक्षण किया। सीईओ ने जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अधिकारी/कार्मिकों के साथ वन टू वन समीक्षा की। सीईओ ने ग्राम विकास अधिकारियों को विकास कार्यों में पारदर्शिता पूर्ण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही किए जा रहे विकास कार्यों का गहनता पूर्वक पर्यवेक्षण करने के भी निर्देश दिए।

 

 

समीक्षा के दौरान सीईओ खन्ना ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत करवाए जा रहे कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने तथा उनकी यूसी सीसी भिजवाकर समायोजन कराने की बात कही। मनरेगा योजना अंतर्गत अमृत सरोवर तालाबों के निर्माण स्वीकृति के प्रस्ताव भिजवाने एवं कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारियो को निर्देश दिए। बरसात के समय को देखते हुए चरागाह भूमि, चारदीवारी पंचायत परिसर ,सार्वजनिक स्थान आदि पर गहन वृक्षारोपण कराने के निर्देश भी दिए।

 

CEO Zila Parishad Abhishek Khanna did surprise inspection of Bamanwas Panchayat Samiti

 

 

 

नरेगा कार्यों पर श्रमिक बढ़ाने मोबाइल एप से हाजरी कराने तथा जो कार्य प्लान में जुड़ने से रह गए उनके लिए विशेष ग्राम सभा के माध्यम से कार्यों को जोड़ने के निर्देश दिए है। कैटल शेड कार्यों के प्रस्ताव भेजने के साथ उद्यान आदि विकसित करने के भी निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र चालू करवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान लाभार्थियों को समय पर किस्त जारी करने आवासों का भौतिक सत्यापन कर जियो टैगिंग कराने की बात कही।

 

 

 

पंचायत समिति की समीक्षा बैठक के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायत कोयला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए आवासों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायत खेड़ली में प्रशासन गांवों के संग अभियान फॉलोअप कैंप में पहुंच जनसुनवाई मे भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !