Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विभाग की टीम को देखकर दुकान बंद कर भागें नहीं, सहयोग करें – सीएमएचओ

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत कार्रवाई
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आज गुरूवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने खंडार ब्लाॅक में दुकान सीज की कार्यवाही व बाजार के व्यापारियों की समझाइश की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी विरेन्द्र कुमार व उनकी टीम द्वारा खंडार के बाजारों में व्यापारियों की समझाइश की गई।
विभाग की टीम द्वारा खाध सामग्री का व्यापार करने वाले व्यापारियों को समझाया गया कि वे अपनी फर्मों के फूड लाइसेंस व फूड रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं एवं अपनी दुकानों और फर्मों पर साफ सफाई रखें। जो भी फर्म विशेषकर खाद्य सामग्री का उत्पादन अथवा भोज्य पदार्थ बनाने का कार्य करते हैं वे साफ सफाई का ध्यान रखें, अवधिपार सामग्री, गंदी गली सड़ी सामग्री, दुग्ध उत्पाद, बेकरी आइटम आदि को अपने फर्मों पर ना तो रखें और ना ही बेचें।
Seeing the team of the department, do not run away after closing the shop, cooperate - CMHO
फूड सेफ्टी अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले से मिली फीडबैक सूचना के आधार पर विभाग की टीम बहरांवडा कला के मोहित किराना स्टोर पर सैम्पल लेने व जांच कर सत्यापन करने पहुंची, पर विभाग की टीम को देखते ही दुकान का शटर लगा कर ताला लगा कर भाग गया। ऐसे में व्यापारी और भी संदेह के घेरे में आ गया। इस पर विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दुकान को सील कर दिया व उस पर विभाग का नोटिस भी चस्पा किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि विभाग द्वारा आमजन को शुद्व खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने व आमजन को शुद्ध, ताजा व उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों को प्रयोग में लाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी व्यापारी भी विभाग का इसमें सहयोग प्रदान करें। विभाग की टीम को देखकर ना भागें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !