बौंली थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल को है। पुलिस ने आरोपी मनराज उर्फ लाला पुत्र घनश्याम निवासी बागडोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के आदेशानुसार, सुरेश कुमार खींची एएसपी गंगापुर सिटी और तेजकुमार पाठक सीओ बामनवास के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु बौंली थाना पर विशेष टीम का गठन किया गया था।

पुलिस ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी मनराज उर्फ लाला पुत्र घनश्याम निवासी बागडोली को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में श्रीकिशन मीना थानाधिकारी बौंली, शीशराम कांस्टेबल, हनुमान कांस्टेबल, मनीष कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया