श्री लक्ष्यराज फाउंडेशन की दीपिका सिंह चौहान ने बताया कि रक्तदाता तुरन्त रक्तदान करके जीवनदान दे रहे हैं कॉल पर या ग्रुप में डिमांड देखकर रक्तदाता ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान कर रहे हैं। उन्होने बताया कि रामप्रताप सिंह के एक काॅल पर चंचल शर्मा और मनराज ने रक्तदान किया।

विप्र सेना सदस्य श्रीराम शर्मा ने बताया कि विप्र सेना के सदस्य और एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक चंचल शर्मा ने ऑपरेशन हेतु रक्त की आवश्यकता पड़ने पर राजकीय अस्पताल, सवाई माधोपुर जाकर एक महिला निर्मला शर्मा पत्नी मधुसुदन शर्मा निवासी हिंदूपुरा के लिए रक्तदान दिया। इससे पूर्व भी चंचल शर्मा ने कई बार रक्तदान किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया