Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जुलाई के अन्तिम सप्ताह में होगा पत्रकारों का जिला स्तरीय सम्मेलन

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नेलिस्ट (आईएफडब्लूजे) उपखण्ड गंगापुर सिटी की बैठक का आयोजन गत शुक्रवार को बजरिया स्थित रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा रहे। इस दौरान उपखण्ड अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष एवं संगठन के जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाले पत्रकारों के जिला स्तरीय सम्मेलन पर चर्चा की गई व सम्मेलन को वृहद रूप देने के लिए सभी के सुझाव लिए गए।

 

District level conference of journalists will be held in the last week of July in sawai madhopur

 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में आईएफडब्लूजे के प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिले के सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही सम्मेलन में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी व राज्य सरकार के मंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। सम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग सरकार से की जाएगी। उपखण्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता करना भी चुनौतीपूर्ण है।

 

 

 

सटीक व निष्पक्ष खबर लिखने पर लोगों के कोप का भाजन होना पड़ता है। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी सरकार को राज्य कार्य में बाधा जैसा कानून लागू कर पत्रकारों की सुरक्षा करनी चाहिए। उपखंड महामंत्री मदन मोहन गर्ग ने भी जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर उपस्थित पत्रकारों के समक्ष अपने सुझाव एवं विचार रखे। बैठक में जिला महासचिव जियाउल इस्लाम, मीडिया प्रभारी राजेश गोयल, मलारना उपखण्ड सचिव अकरम खान, राजेन्द्र प्रसाद बाटोदा, पंकज शर्मा, मदनमोहन गर्ग, पवन शर्मा, यादराम तशीवाल, राजेश आर्य, लड्डू लाल शर्मा, दिनेश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल आदि पत्रकार उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !