Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जी न्यूज एंकर की गिरफ्तारी को लेकर आईएफडब्ल्यूजे ने सौंपा ज्ञापन

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर जिला इकाई के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मीडिया के एंकर रोहित रंजन की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को दिया। आईएफडब्ल्यूजे के मीडिया प्रभारी राजेश गोयल के अनुसार जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गैर कानूनी तरीके से न्यूज के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी के जिस तरह प्रयास हुए उससे समस्त पत्रकार जगत में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन में कहा गया है कि देश में संविधान का राज है और उसके तहत किसी भी गलती के लिए गिरफ्तारी से पहले एक तय कानूनी प्रक्रिया है जिसका पालन किया जाना बेहद जरूरी है फिर भी पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंची।

 

IFWJ submitted memorandum regarding arrest of Zee News anchor in sawai madhopur

 

छत्तीसगढ़ पुलिस किसी एक विचारधारा को संरक्षण देने की नियत से बिना विधि प्रक्रिया का पालन किए उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। ज्ञापन में बताया कि इससे पहले भी राष्ट्रीय चैनल के एंकर अमीश देवगन और अमन चोपड़ा के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की गई थी जो कि सीधा सीधा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की कोशिश है। ज्ञापन में इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट सवाई माधोपुर र जिला इकाई ने इस मामले में राष्ट्रपति से दखल देने एवं स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता को अपना संरक्षण प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सतनारायण जैन पगला, राजमल जैन, दिलीप शर्मा उपाध्यक्ष, जितेंद्र जैन सचिव, महेश सोनी कोषाध्यक्ष, राकेश अग्रवाल, केपी सिंह, शादाब अली, हरक चंद जैन, जियाउल इस्लाम, सुनील शर्मा और मुकेश जैन आदि मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !