Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चाइल्ड लाइन टीम ने किया ग्रामीणों को जागरुक

सवाई माधोपुर चाइल्ड लाइन सदस्य द्वारा कूतलपुरा मालियान गांव में आउटरीच व अवेयरनेस का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। कोर्डीनेटर हरिशंकर बबेरवाल ने बताया कि यदि कोई बच्चा मुसीबत में हो तो चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकता है चाइल्डलाइन 1098 यह 24 घंटे निरन्तर कार्य करती हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने और बच्चों से बाल श्रम नहीं करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

 

Child line team made villagers aware in sawai madhopur

 

महिला टीम सदस्य मीना कुमारी एवं काउन्सल लवली जैन ने बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन सदस्य  दशरथ बैरवा, हनुमान सैनी और जितेन्द्र चौधरी मौजूद रहे। शेल्टर होम की सोशल वर्कर अलकनन्दा त्रिवेदी, निशा त्रिवेदी, वरुण राठौर, नरेन्द्र पहाडिया एवं अभिषेक सैनी ने ग्रामीणों को बताया कि यदि कोई बच्चा अनाथ हो, निराश्रित हो तो उसे संस्था द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम में प्रवेश दिलायें बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण एवं आवास की नि:शुल्क व्यवस्था संचालित की जाती है।

 

 

Homeopathy medical service now available in Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। उनके द्वारा किडनी स्टोन, किडनी मे गांठे, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थाइराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:

दिनांक: 17 जुलाई 2022
रविवार, प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !