सवाई माधोपुर जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने आज सोमवार को वांछित आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग – अलग मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की ओमप्रकाष पुत्र हरपाल निवासी खिलचीपुर सवाई माधोपुर, मियाराम पुत्र नारायण निवासी अनियाला खण्डार, सुरेश पुत्र देवज्या निवासी डाबिच खण्डार, लालाराम पुत्र मौसरिया निवासी गैरई थाना सपोटरा जिला करौली, विजय कुमार पुत्र सुरेश चन्द निवासी खूंटला सदर गंगापुर सिटी, विजय पुत्र प्रेमचन्द निवासी मिर्जापुर गंगापुर सिटी, धर्मेन्द्र पुत्र पूरण निवासी मिर्जापुर गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार ध्वनि प्रदूषण करते हुए भरतलाल पुत्र हरकेश प्रजापत निवासी श्यामपुरा मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया