Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सार्वजनिक स्थानों पर किया पौधारोपण

सवाई माधोपुर क्षेत्र के ग्राम बनोटा के सार्वजनिक स्थलों सहित धार्मिक स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण स्थानीय निवासी व स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल सूरवाल में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश मीना के सहयोग से किया गया। इस दौरान उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान रतन लाल मीना, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामधन मीना, सरपंच प्रतिनिधि प्रेमराज मीना, अध्यापक प्रेमराज मीना, गजानन्द पटेल शिवशंकर, श्योजीराम व मुकेश मीना सहित अनेक ग्रामीणों ने पौधारोपण अभियान में साथ दिया। उप जिला प्रमुख मीना ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है।

 

Plantation done in public places in sawai madhopur

 

हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामधन मीना ने कहा कि धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। सरपंच प्रतिनिधि प्रेमराज मीना ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश मीना बताया कि युवा पीढ़ी को पौधारोपण की तरफ ध्यान देना चाहिए। उपस्थित सभी ग्रामीणों ने पौधारोपण करने के लिए वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश मीना को पर्यावरण प्रेमी बताते हुए कार्य सराहना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !