Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पॉपुलर फ्रंट ने की भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के बयान की निंदा

जांच को प्रभावित करने के लिए दिया गया बेतुका बयान – मोहम्मद आसिफ

 

पॉपुलर फ्रंट राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने एक प्रेस रिलीज जारी कर उदयपुर में हुई घटना पर बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा पॉपुलर फ्रंट को लेकर दिए गए बेतुके बयान की कड़े में निंदा की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर घटना के आरोपियों का बीजेपी कनेक्शन सामने आया था आरोपी बीजेपी का पोलिंग एजेन्ट व सक्रिय सदस्य भी रहा है। बीजेपी नेता गुलाब चन्द कटारिया के साथ आरोपी की फोटो भी सोशल मिडिया एवं न्यूज चैनलों पर वायरल हुए जिससे बीजेपी का कनेक्शन साफ जाहिर है।

 

बीजेपी स्वयं को बचाने व जांच को प्रभावित करने के लिए पीएफआई जैसे सामाजिक संगठन को ढाल बनाकर प्रदेश की जनता व जांच एजेन्सियों को गुमराह करने का काम रही है। कश्मीर में पकड़े गए आतंकी का बीजेपी आईटी सेल से जुड़ा होना एवं उदयपुर में हुई घटना में आरोपी का बीजेपी नेता के साथ फोटो भाजपा के कनेक्शन को दर्शाता है।

 

Popular Front Of India condemned the statement of BJP leader Rajendra Singh Rathore

 

एनआईए एवं पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बेतुका बयान दिए जा रहे हैं। मोहम्मद आसिफ ने कहा कि यह वही राजेन्द्र सिंह राठौड़ हैं। जिन पर दारासिंह एनकाउंटर की तफ्तीश में राजेंद्र सिंह राठौड़ के कहने पर दारासिंह को फर्जी मुठभेड़ में मरवाने के सनसनी खेज आरोप लगे थे। राठौड़ करीब 51 दिन जेल में रहे थे। वहीं आज पॉपुलर फ्रंट जैसे सामाजिक संगठन पर प्रदेश का साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं।

 

जबकि पीएफआई के सामाजिक कार्य किसी से छुपे नहीं हैं। संगठन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इनका कोई आधार नहीं पॉपुलर फ्रंट किसी भी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त नहीं रहा है संगठन कानून के दायरे में रहकर समाज एवं देहित के कार्यों में अहम भुमिका निभाता रहा है। संगठन के खिलाफ गलत बयान बाजी कर छवि को धुमिल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !