Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बिजली चोरी में लिप्त 84 उपभोक्ताओं व गैर उपभोक्ताओं से वसूला 20.36 लाख रूपए का जुर्माना

अधीक्षण अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम, सवाई माधोपुर व अधिशासी अभिंयता (पवस) जेपीडी, सवाई माधोपुर के निर्देशन में खण्ड सवाई माधोपुर व खण्डार एवं सर्तकता विंग की संयुक्त टीम बनाई जिसमें गत बुधवार को अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में एवं आज गुरुवार को उपखण्ड बौंली में सघन सर्तकता जांच की गई व लोगों को चोरी नहीं करने की समझाईश की गई। दोनों दिवसों में चोरी में लिप्त कुल 84 उपभोक्ता-गैर उपभोक्ताओं पर 20.36 लाख रुपये का जुर्माना किया गया तथा नियत तिथि तक वीसीआर जमा नहीं करवाने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Rs 20.36 lakh fine recovered in electricity theft in sawai madhopur

 

संयुक्त टीम में राकेश वर्मा, सहायक अभियंता (अ.द्वि.) जेपीडी, सवाई माधोपुर, आर. एस. मीना, सहायक अभियंता (सर्तकता-डीडी) जेपीडी सवाई माधोपुर, सहायक अभियंता (पवस) जेपीडी बौंली, सहायक अभियंता (पवस) जेपीडी, खण्डार एवं सहायक अभियंता (पवस) जेपीडी मलारना डूंगर एवं वृत्त के कनिष्ठ अभियंता शामिल थे। अधिशासी अभिंयता जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर अशोक कुमार बुजेठिया ने बताया कि उक्त सतर्कता कार्रवाई से क्षेत्र में विद्युत चोरी करने वाले लोगों में भय व्याप्त होगा और जिले में विद्युत चोरी रूकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !