Sunday , 8 March 2026
Breaking News

छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित, जानें पूरा चुनाव कार्यक्रम

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की तिथि के ऊपर चल रही असमंजसता आखिरकार आज खत्म हो गई।
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने प्रेस वार्ता में प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थाओं में होने वाले छात्र संघ चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया।

Announces  date college student union election
प्रदेश में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा जोधपुर संभाग को छोड़कर सभी जगह छात्रसंघ चुनाव 31 अगस्त को होंगे जबकि जोधपुर संभाग में छात्रसंघ चुनाव 10 सितंबर को होंगे, जोधपुर संभाग में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राजस्थान गौरव यात्रा के कारण चुनाव की तिथि 10 सितंबर रखी गई है। दोनों चरणों के मतदान की गणना 11 सितंबर को एक साथ की जाएगी।
छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित होते ही छात्र नेता और छात्र संगठन चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं।

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम इस प्रकार है:
जोधपुर संभाग को छोड़कर सभी जगह 31 अगस्त को होंगे चुनाव
23 अगस्त को मतदाता सूचियों का होगा प्रकाशन।
24 अगस्त को मतदाता सूचियों पर आपत्ति और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन।
25 अगस्त को नामांकन पत्र होंगे दाखिल दर्ज होंगी आपत्तियां।
27 अगस्त को वैध नामांकन सूची का प्रकाशन नाम वापसी और अंतिम नामांकन सूची प्रकाशन।
31 अगस्त को सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगा मतदान।
11 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से होगी मतगणना।

जोधपुर संभाग में 10 सितम्बर को होंगे चुनाव
1 सितम्बर को मतदाता सूचियों का होगा प्रकाशन।
4 सितंबर को मतदाता सूचियों पर आपत्ति और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन।
5 सितंबर को नामांकन पत्र होंगे दाखिल दर्ज होंगी आपत्तियां।
6 सितंबर को वैध नामांकन सूची का प्रकाशन नाम वापसी और अंतिम नामांकन सूची प्रकाशन।
10 सितंबर को सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगा मतदान।
11 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से होगी मतगणना।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !