Sunday , 7 June 2026
Breaking News

खेरदा काॅलोनियों में 20 प्रतिशत सीसी रोड़, वो भी क्षतिग्रस्त, कीचड़ में जीने को मजबूर आम लोग

जिला मुख्यालय पर खेरदा के वार्ड नंबर 15 के लोगों को जिले के राजनीतिक एवं प्रशासनिक कर्णधारों ने कीचड़ में जीने के लिए छोड़ दिया है। वार्ड पार्षद नीरज मीना ने बताया कि वार्ड में सड़कों का सिर्फ 20 प्रतिशत ही हिस्सा सीसी रोड़ है और बाकी 80 प्रतिशत आज भी कच्ची पगडण्डियों की तरह ही है। वार्ड के अशोक नगर, शिव कॉलोनी, लवकुश कॉलोनी में सीसी रोड़ को जलदाय विभाग और रूडीप द्वारा पाइपलाइन व सीवरेज बिछाने के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

 

इन दिनों बारिश के मौसम की वजह से वार्ड मे सीसी रोड़ पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी बहुत परेशानी हो रही है और कच्चे रास्ते कीचड़ से भरे तालाबों मे तब्दील हो गए हैं। वार्डवासी अपने वाहनों को अपने घरों से दूर जानकारों के यहां खड़े कर पैदल ही कीचड़ भरे रास्तो में जाने को मजबूर हैं। छोटे छोटे बच्चे अपने स्कूल जाते समय बहुत मुश्किल से पहुंच पा रहे हैं।

 

20 percent CC road in sawai madhopur Kherda colonies

 

गंदे पानी व फिसलन से कई बार वरिष्ठ महिला पुरूष, बच्चे तथा वाहन चालक गिर जाने से चोट ग्रस्त भी हो गये हैं। पार्षद नीरज ने बताया कि सम्बंधित विभाग से कई बार लिखित मे सीसी रोड़ का पेच वर्क व कच्चे मार्गों में मोरम डालकर या अन्य व्यवस्था से मार्ग को सुगम करने का निवेदन कर चुके है लेकिन सिर्फ झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है।

 

पार्षद नीरज मीणा का कहना है कि जनता परेशान है समस्या मुंह उठाये पड़ी है लेकिन अधिकिरी अपनी आंख बंद करके बैठे हुए है, किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं है। उन्होने जिले के सांसद, सवाई माधोपुर विधायक, नगर परिषद तथा जिला प्रशासन से काॅलोनी के लोगों को भी आम जन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !