Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अखण्ड भारत संकल्प दिवस का किया आयोजन

विश्व हिन्दू परिषद नगर इकाई स.मा. द्वारा बापू नगर, अम्बेडकर कालोनी स्थित मन्दिर पर अखण्ड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रान्त धर्म प्रसार प्रमुख सोवीर सिंह रहे।

Organized Akhand Bharat Sankalp Day World Hindu Parishad

जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत जिला मंत्री बलराम गुर्जर ने तीन बार ऊँ उच्चारण के साथ की। इसके बाद विभाग मंत्री हरफूल बैरवा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सोवीर सिंह ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म सबसे प्राचीन धर्म है। अन्य धर्मों का प्रादुर्भाव बाद में हुआ। उन्होने कहा कि पूर्व में भारत भूमि विस्तृत थी लेकिन कालान्तर में भारत भूमि पर आये आक्रान्ताओं ने धीरे धीरे भारत माता को लहुलुहान कर दिया। ईरान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, तिब्बत, म्यांमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि के रूप में भारत माता के अनेक टुकड़े हो गये। उन्होने अखण्ड भारत संकल्प दिवस की सार्थकता के बारे में कहा कि जिस प्रकार जर्मनी, वियतनाम वर्षों बाद एक हो गये, यहुदियों ने इजराइल पर पुनः अधिकार प्राप्त किया उसी प्रकार हमें भी अखण्ड भारत के संकल्प को नहीं भूलना चाहिए।
कार्यक्रम में सहमंत्री भूपेश शर्मा, नगर अध्यक्ष नन्दकिशोर शर्मा, नगर उपाध्यक्ष रामधन गुर्जर, जिला समरसता प्रमुख रविकान्त शर्मा, जिला सम्पर्क प्रमुख सीताराम गूर्जर, हरकेश मीना एडवोकेट, कैलाश पहाड़िया, गौसेवक बुद्धिप्रकाश जैन आदि उपस्थित थे। शान्तिपाठ एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !