Sunday , 7 June 2026
Breaking News

करोड़ों रुपए की स्टाम्प चोरी की जांच अब डिप्टी एसपी को

जिले के गंगापुर सिटी मे पिछले दिनों हुई करोड़ों रुपयों की स्टाम्प चोरी के मामले में कोर्ट ने मामले की जांच डिप्टी एसपी या उससे वरिष्ठ अधिकारी से करवाने की निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक को दिये बताये। हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेंद्रसिंह तोमर उर्फ राजा भईया ने बताया कि उन्होने गंगापुर सिटी में पट्टों की रजिस्ट्रीकरण के दौरान संबन्धित सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से करोड़ों रुपयों की स्टाम्प चोरी की शिकायत पुलिस को की थी। मामले में कोई कार्यवाही ना होते देख उन्होंने एसीजेएम गंगापुर सिटी की कोर्ट मे आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु इस्तगासा दायर किया था जिस पर कोर्ट ने दो महीनो के भीतर जांच कर रिपोर्ट कोर्ट मे दायर करने हेतु थाना प्रभारी व जांच अधिकारी थाना गंगापुर सिटी को निर्देश दिए थे।

 

Investigation of stamp theft worth crores of rupees now to Deputy SP

 

राजा भैया ने बताया कि दो महीने बाद भी जब पुलिस ने कोई जांच रिपोर्ट अदालत मे पेश नहीं की तो सीआरपीसी की धारा 210 के तहत आवेदन लगा कर थाने से जांच रिपोर्ट तलब कराई तो पता चला कि संबन्धित पुलिस अधिकारियों ने इस मामले मे कोर्ट आदेश के बावजूद कोई भी जांच नहीं की। इस पर एसीजेएम ने दलिलें सुनने के बाद और मामले की गंभीरता कों देखते हुए तथा पत्रावली का अवलोकन करने के बाद तत्काल एसपी सवाई माधोपुर को पत्र लिख कर इस प्रकारण की जांच डिप्टी एसपी या उससे वरिष्ठ स्तर के पुलिस अधिकारी द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये। वहीं गंगापुर कोतवाली के थाना अधिकारी व अब तक के जांच अधिकारी से अब तक जांच ना करने पर लिखित में स्पस्टिकरण मांगा है। प्रकारण मे अगली सुनवाई अदालत में 4 अगस्त को होनी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !