Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कांस्टेबल की सरकारी बाइक पर अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाई, चालक गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिले में बजरी माफिया बेखौफ है। बजरी माफिया आए दिन प्रशासन और पुलिस पर हमले करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर से सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। पुराने शहर गुरुद्वारे के पास आज सुबह अवैध बजरी से भरी ट्रॉली के आने की सूचना पर कांस्टेबल सीताराम मौके पर पहुंचा था। ऐसे में बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने पुलिस को देखकर कांस्टेबल की सरकारी बाइक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी। हालांकि इस दौरान कांस्टेबल ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन हमले में सरकारी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कांस्टेबल ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची। पुलिस जाब्ते ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया।

 

Crime News From Sawai Madhopur Rajasthan

 

पुलिस ने यहां से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी से भरे और एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली थाना परिसर में खड़ा करवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक गणपत राम पुत्र ब्रदी लाल मीणा निवासी बाडोलास के विरुद्ध राजकार्य में बाधा डालने, जान से मारने की नियत से हमला करने और एमएमडीआर एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस दूसरे ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस टीम ने नीमली रोड़ से बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ चालक गोज्यारी निवासी ब्रह्मानंद को गिरफ्तार किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !