ग्राम पंचायत खानपुर बड़ौदा की ढाणी पैमापुरा में विधायक मानसिंह गुर्जर के द्वारा 10 लाख की लागत से बने इंटर लॉकिंग रोड़ हजारी माली के घर से रामधन माली के घर की ओर बनी सड़क का लोकार्पण किया।

विधायक के साथ आए टोकसी सरपंच दयाराम मीना, चूली सरपंच सुरेश गुर्जर, खानपुर बड़ौदा सरपंच बलराम पचैया, मंडल अध्यक्ष मदनमोहन सैनी, मोहन ठेकेदार, काडू मेम्बर, लाला अमरगढ़ का ग्राम वासियों व पंच पटेलो ने माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
विधायक को ग्राम वासियों ने पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर जल्द पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। विधायक ने उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा को सफल बनाने की अपील की। ग्रामवासियों व पंच पटलों ने अपने दोनों हाथ उठाकर विधायक को पूर्ण विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस दौरान आर सी गुर्जर,हजारी पटेल, हरिकिशन मेम्बर, शिवनारायण टीटी, राधेश्याम पटेल, अमरलाल गोठिया, हरी, जगमोहन मेम्बर, हरी पटेल, छुट्टन लाल गुर्जर, सुरज गुर्जर, रामस्वरूप मेम्बर, परसादी गोठिया, हरकेश सैनी व खानपुर बड़ौदा पंचायत के वार्ड पंच मौजूद रहे ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया