सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा परिवार कल्याण समिति का प्रत्येक जिला स्तर पर गठन किया गया है।

परिवार कल्याण समिति संख्या 2 के अध्यक्ष प्रहलाद सहाय यादव, सदस्य गोपाल नारायण मथुरिया व सदस्य लीना गुप्ता के समक्ष पुलिस थाना रवांजना डूंगर, सवाई माधोपुर से परिवाद लाड़बाई बनाम बेनीप्रसाद वगै. प्रस्तुत किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के मध्य परिवार कल्याण समिति द्वारा समझाइश की पुरजोर कोशिश की गई। समझाइश उपरान्त पति-पत्नी दोनों साथ रहने को राजी हुए व परिवार कल्याण समिति संख्या 2 द्वारा केस का सफलतापूर्वक राजीनामा कराया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया