Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से चौथ का बरवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति प्रधान संपत देवी पहाड़िया ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश भर में आयोजित किए जा रहे  कार्यक्रम के आयोजनों में शामिल होकर हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करना और इस पर गर्व महसूस करना चाहिए।

 

ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा ने बताया कि ब्यूरो केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के गांव-गांव व्यापक प्रचार -प्रसार का कार्य करता है। प्रदर्शनी के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य और देश के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों क्रांतिकारियों आजादी के प्रमुख सत्याग्रह और आंदोलनों की विस्तृत और सचित्र जानकारियां पेनलो द्वारा प्रदर्शित की गई।

 

Three-day photo exhibition concluded under Amrit Mahotsav of Azadi

 

जिसका बड़ी संख्या में ग्रामीण और आमजन ने अवलोकन किया। ब्यूरो के नेमीचंद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्र – छात्राओं और महिलाओं की मौखिक प्रश्नोत्तरी, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं  का आयोजन किया गया। वहीं विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में चौथ का बरवाड़ा की सरपंच सीता देवी, सवाई माधोपुर पूर्व प्रधान सूरजमल बैरवा, समाजसेवी कमलेश पहाड़िया, बंसीलाल सैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।

 

प्रदर्शनी में अतिथियों के अलावा बड़ी संख्या में विद्याार्थियों, महिलाओं, ग्रामीणों एवं आमजन ने आजादी के विभिन्न घटनाक्रमों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान गीत एवं नाटक प्रभाग के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भी देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !