Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बाल संरक्षण के बाल मित्र योजनाओं के लाभ के लिए बन रहे है ग्रामीणों के मददगार

राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे बाल संरक्षण संकल्प यात्रा आज शनिवार को बांस टोरडा पहुंची। ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश नारायण गुणसारिया की अध्यक्षता में यात्रा दल के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में वार्ड पंच, आंगनबाडी कार्यकर्ता, कनिष्ठ सहायक सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान यात्रा के सात संकल्पों पर चर्चा हुई। निष्क्रिय पड़ी बच्चों के अधिकार के लिए ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का पुनर्गठन कर उसमें दो बाल प्रतिनिधि को सम्मिलित किया गया।

 

यात्रा का एक दल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांस टोरडा में सात संकल्पों पर आधारित नवाचारों सहित कई कार्यक्रय किए गए। योजनाओं का प्रचार-प्रसार करता बांस पर चलने वाला कलाकार ग्रामीणों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। घर-घर दस्तक के दौरान 27 आवेदन तैयार कराये। इस दौरान ग्रामीण अपनी समस्याएं बाल मित्रों से खुलकर साझा करने लगे हेै।

 

Helpers of villagers are being made for the benefit of child friendly schemes of child protection

 

बांस टोरडा की सलमा बताती है कि उसका पति सद्दाम ने शादी के 6 वर्ष बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया तब से मजदूरी कर अपनी 9 वर्ष की पुत्री सोना की पालन पोषण कर रही है। आधार भी पति ने रख लिया जिससे सोना का दाखिला स्कूल में नहीं हो पा रहा है। बाल मित्रों ने आधार बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की। इसी तरह मूर्ति मौहल्ला की कविता की शादी जयपुर के रोशन के साथ हुई थी चार वर्ष बाद पति की अत्यधिक शराब के सेवन के कारण मृत्यु हो गई।

 

लगभग तीन वर्षों से पिता के साथ मूर्ति बनाने में मदद करती है, उसकी दो बेटियां है आना 5 व आशिका 4 वर्ष आंगनबाडी केन्द्र में पढ़ती है। योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में नहीं मिल रहा था, बाल मित्रों ने विधवा व पालनहार योजना की लाभ दिलाने की कवायद प्रारम्भ की। इस दौरान यात्रा समन्वयक कैलाश सैनी, सीताराम गुर्जर, सोना बैरवा, जितेन्द्र सिंह, सफिस्ता खान, राकेश वर्मा, धर्मेन्द्र यादव उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !