Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

डिडायच रपट से आवागमन हुआ शुरू

बनास नदी देवली डिडायच रपट पर आवागमन शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। पिछले तीन-चार दिनों से बनास नदी में पानी की आवक के कारण यह मार्ग बंद होने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानियां हो रही थी। परंतु रविवार को पानी की आवक कम होने से लोगों को आवागमन में काफी राहत मिली। गौरतलब है कि ईसरदा कोपर डेम में पानी की आवक अधिक होने से डैम के सभी गेटों को खोल देने के कारण बनास नदी तीन-चार दिनों से उफान पर चल रही थी जिसके शिवाड़ सहित टापूर महापुरा सारसोप इसरदा पंचायतों के डेढ़ दर्जन गांवों का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से कटा हुआ था। देवली डिडायच एवं आछेर बगीना बनास नदी रपट पर पानी की आवक अधिक होने से आवागमन पिछले तीन-चार दिनों से बंद था।

 

Traffic started from Didyach Rapat in chauth ka barwara

 

अब इसरदा कॉपर डैम में पानी की आवक बंद होने से रपट पर पानी की आवक कम है। जिससे लोगों को राहत मिली हालांकि रपट के नीचे से पानी का बहाव तेज है जिसके चलते हैं वहां पानी में उतरना नहाने धोने पर दुर्घटना घट सकती है। बनास नदी में पानी की आवक देखते हुए प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है पिछले 3 दिनों में नदी में नहाने से दो व्यक्ति की मौत हो चुकी है रविवार को पानी के बहाव को देखते हुए मौके पर प्रशासन के कर्मचारी तैनात दिखाई दिए। थाना प्रभारी टीनु सोगरवाल के अनुसार पुलिसकर्मी मौके पर लोगों को भी लगातार पानी से दूर रहकर सतर्कता बरतने के लिए कह रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !