Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन के मामले में 18 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के मामले एमएमडीआर एक्ट में 18 माह से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने बजरी से भरी हुई 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी जब्त किया है।

 

पुलिस के अनुसार गत 12 फरवरी 2021 को पुलिस कार्रवाई के दौरान अवैध बजरी से भरे हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया था। आरोपी खेम सिंह पुत्र चिरंजी लाल गुर्जर निवासी भरतपुर एवं सीताराम पुत्र रामनारायण गुर्जर निवासी बौंली मौके से भाग छुटे थे। ऐसे में दोनों आरोपी मामले में 18 माह से फरार चल रहे थे।

 

Two accused arrested in the case of illegal gravel transport in bonli

 

पुलिस की लगातार दबिश के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने सोमवार देर शाम मामडोली क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के विरुद्ध छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। ऐसे में पुलिस की अचानक कार्रवाई से सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस ने बजरी से भरे हुए सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। वहीं खिरनी चौकी क्षेत्र से भी बजरी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस ने वाहनों के चालकों एवं मालिकों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !