Tuesday , 9 June 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने किया राजकीय छात्रावासों का निरीक्षण  

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने अस्पृश्यता से मुक्ति और अत्याचारों की रोकथाम अभियान के तहत राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या एसटी छात्रावास, बजरिया, सवाई माधोपुर एवं राजकीय देवनारायण कन्या छात्रावास ठींगला सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने निरीक्षण के दौरान राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या एसटी छात्रावास बजरिया सवाई माधोपुर में उपस्थित बालिकाओं को बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ (आजादी का अमृत महोत्सव) के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार अस्पृश्यता से मुक्ति और अत्याचारों की रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से समाज में छुआछूत को दूर करना तथा अत्याचारों की रोकथाम करना इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि ईश्वर ने सभी मनुष्यों को एक जैसा शरीर दिया है।

 

District Authority Secretary Shweta Gupta inspected the state hostels in sawai madhopur

 

सभी की संरचना एक जैसी है। ईश्वर ने ही जब मनुष्यों के बीच में भेदभाव नहीं किया है तो हमें भी मनुष्य-मनुष्य के मध्य किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। इसके लिए हमें लोगों को जागरूक करना होगा। हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिक अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 1995, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989, हाथ से मैला ढोने का पुनर्वास एवं सूखे शौचालयों का निर्माण (रोकथाम अधिनियम) 1993 आदि अधिनियमों के बारे में जानकारी दी।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने राजकीय राजकीय देवनारायण कन्या छात्रावास सवाई माधोपुर में उपस्थित बालिकाओं को बताया कि संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार दिया है। संविधान ने समान काम के लिए समान वेतन का अधिकार दिया है। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है, तब किसी भी तरह की भेदभाव की घटना का होना बहुत ही गलत है। इसके लिए हमें लोगों के मध्य जागरूकता फैलानी होगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित छात्रावासों की अधीक्षक भावना शर्मा एवं वंदना सिंघल उपस्थित थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !