Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आबकारी विभाग ने 17 लीटर हथकड़ शराब जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिला आबकारी विभाग ने अवैध 17 लीटर हथकड़ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेन्द्र बैरवा एवं लोहडक्या को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। जिला आबकारी अधिकारी सवाई माधोपुर रामरतन मीना के निर्देशन में आज गुरूवार कोे विशेष अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक रमेश चन्द मीना एवं प्रहराधिकारी हंसराज के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा की गई संयुक्त रूप से केशव बस्ती चौथ का बरवाड़ा एवं नीमली रोड़ अस्पताल के पास किये जा रहे अवैध हथकड़ शराब निर्माण कार्य पर कार्रवाई की गई।

 

Seizing 17 liters of handcuff liquor, two accused arrested in sawai madhopur

 

आबकारी निरीक्षण रमेश चन्द मीना ने बताया कि राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 16/54  के तहत कार्रवाई करते हुए दो अभियोग दर्ज किए गए हैं जिनमें 17 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। वहीं लगभग 200 लीटर वाश एवं 4 बंद भट्टी नष्ट की गई है। इस दौरान राजेन्द्र बैरवा पुत्र शंकरलाल बैरवा निवासी बैरवा मौहल्ला हिन्दवाड़ थाना रवाजना डूंगर एवं लोहडक्या पुत्र मोती निवासी रतनपुरा पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !