जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग -अलग मामलों में आज बुधवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की विनोद पुत्र हरफुल निवासी आटुन खुर्द थाना मानटाउन सवाई माधोपुर, अमरसिंह उर्फ गोलू पुत्र मुरारीलाल निवासी सूरवाल जिला सवाई माधोपुर, छुट्टन पुत्र गोर्धन निवासी छोटी बसो थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य में वांछित आरोपी रामस्वरूप पुत्र धन्ना लाल निवासी त्रिलोकपुरा सूरवाल को गिरफ्तार किया गया।सट्टे की खाईवाली करते हुए निजामुददीन पुत्र सिराजुददीन निवासी चूलीगेट गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया