Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मेले का हुआ समापन

जिले के रणथंभौर स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेशजी के चतुर्थी तीन दिवसीय मेले का समापन आज गुरुवार को हो गया। मेला मजिस्ट्रेट व उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में इस बार लगभग 7 से 8 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्र गणेश के दरबार में आगमन कर अपनी हाजिरी दर्ज करवाई है। हालांकि लोगों ने इस बार मेले में कम लोगों के आने की बात कही है।

 

इस वर्ष मेले में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद एवं पंचायत समिति की ओर से की गई व्यवस्थाएं एवं सफाईकर्मियों की मेहनत, साथ ही सभी भण्डारा संचालकों एवं आम लोगों के सहयोग से मेले के दौरान साफ सफाई देखने को मिली। आम लोगों के साथ ही मेले में आने वलो लाखों श्रद्धालुओं ने भी इस बार मेले में रहने वाली सफाई व्यवस्था की जमकर सराहना की।

 

Ranthambore Trinetra Ganesh fair concludes in sawai madhopur

 

मेले के दौरान गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को सर्वाधिक लोगों ने भगवान गणेश जी के दर्शन किये। सवाई माधोपुर के सर्व समाज के लोग गणेशजी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत सत्कार एवं उनके खाने पीने की व्यवस्थाओं को करने में पलक पावड़े बिछाते नजर आये।

 

जिला मुख्यालय से रणथंभौर किला स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेशजी तक के मार्ग में श्रद्धालु टोंके लिए पूड़ी सब्जी, हलवा, कचोरी, जलेबी, चाय, बिस्कीट, पकौड़ी, शरबत, आईसक्रीम, जूस, और पेयजल के लिए पानी, के साथ ही व्रत रखने वाले महिला पुरूषों के लिए फलों की भी व्यवस्था करते सैंकड़ों भण्डारे लगे हुए थे।

 

ये भी पढ़ें:- #Breaking #SawaiMadhopur “रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश का लक्खी मेला शांतिपूर्ण हुआ संपन्न”

रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश का लक्खी मेला शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !